{"_id":"576eb9504f1c1bc525b4a08f","slug":"stuck-dharmayatra-in-caukhutiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलशयात्रा परमहंस सत्संग समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलशयात्रा परमहंस सत्संग समारोह शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में निकली कलशयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खिरचौरा धाम में तीन दिवसीय श्री अद्वैत परमहंस सत्संग समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन दिल्ली से पहुंचे भक्तजनों की अगुवाई में कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
खिरचौरा धाम में दयाल मत के संयोजन में शुरू हुए तीन दिवसीय परमहंस सत्संग समारोह के पहले दिन भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे सफेद साड़ी पहनी महिलाएं उनके पीछे परंपरागत कुमाऊंनी परिधानों में सिर में कलश लेकर महिलाएं चल रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान भजन, कीर्तनों का सिलसिला भी चलता रहा। खिरचौरा धाम से शुरू यात्रा बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर वाया अगनेरी आयोजन स्थल पर पहुंची। वहां हुए प्रवचनों में दाल मत के स्वामी अनुभूति देव अनुरागी महाराज परमहंस ने कहा कि भले ही इंसान की जाति, मजहब, भाषा, बोली अलग है लेकिन हम सबका मालिक एक है।
विज्ञापन
उसकी की कृपा से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में दिल्ली से भी भक्तों की टोली पहुंची है। कार्यक्रम में स्थानीय संयोजक राजेंद्र कुमयां, मनमोहन, हेमा जोशी, गिरीश कुमयां, मोहन सिंह, हीरा सिंह नेगी, नेम सिंह, केआर मिश्रा, खीम सिंह कुमयां, दरबान बिष्ट, ध्यान सिंह बिष्ट आदि थे।