{"_id":"c89a70ce0c370aeab548b1fe290cb42e","slug":"strik-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन से भुगतान संबंधी काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन से भुगतान संबंधी काम ठप
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेड वेतन की लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज जिला कोषागार और सभी उप कोषागारों के अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इससे कोषागार में पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं हुए। साथ ही पेंशन समेत अन्य भुगतान कार्य भी ठप पड़े रहे।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सचिवालय लेखा कर्मियों की तरह कोषागार, सहायक लेखाकारों को क्रमश: 4600 तथा 4800 ग्रेड वेतन देने संबंधी शासनादेश निर्गत करने की मांग की। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर से सुबह दस से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया। सभा में संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोज, सचिव जगत मोहन जोशी, राजेंद्र कुमार पंत, प्रेम राम, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, हरीश चंद्र पंत, कमला जोशी, चितरंजन प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार जोशी, इरफान खान, नवीन चंद्र पांडे, मनोज कुमार जोशी, संजय वर्मा, भवान सिंह बिष्ट, प्रमोद चंद्र जोशी, सुधीर शर्मा, नेहा तिवारी, बहादुर सिंह करायत, पुष्पा कठायत, गोकुल पांडे आदि थे।
फोटो- 15एएलएम1पी