{"_id":"68effb4f6206f2735c0c1a45","slug":"strictness-on-entry-of-taxi-vehicles-in-the-city-traffic-police-started-monitoring-almora-news-c-231-1-bgs1001-119303-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर में टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, यातायात पुलिस ने शुरू की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर में टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, यातायात पुलिस ने शुरू की निगरानी
Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में टैक्सी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। यातायात पुलिस नगर के टैक्सी स्टैंडों में चालकों को निर्धारित टैक्सी स्टैंडों में पार्क करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। नगर में टैक्सी वाहनों प्रवेश से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर में जाम की समस्या एक प्रमुख समस्या है। नगर में टैक्सी संचालक वाहनों को निर्धारित स्टैंडों में पार्क करने की बजाय नगर में प्रवेश करते हैं। जिससे नगर में वाहनों का दबाव बढ़ता है। नगर में दीपावली की खरीदारी और सहकारिता मेले में प्रतिभाग करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पहुंचते हैं। जाम लगने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यातायात पुलिस ने नगर में लग रहे जाम से निजात पाने के लिए टैक्सी संचालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। यातायात पुलिस पांचें टैक्सी स्टैंडों में जाकर चालकों को जागरूक कर रही है। वाहनों पर टैक्सी स्टैंडों के नंबर के स्टीकर लगे हैं। जिससे वाहन किस स्टैंड का है उसकी पहचान की जा रही है।