फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strict monitoring of the quality of medicines is required.

Almora News: दवाओं की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी की मांग

Wed, 08 Oct 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of the quality of medicines is required.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खांसी की सिरप पर देशभर में उठ रहे सवालों की गूंज अब रानीखेत तक पहुंच गई है। नगर में कई उपभोक्ताओं ने आशंका जताई है कि अगर खांसी की सिरप पर सवाल उठ रहे हैं तो अन्य दवाइयों की गुणवत्ता पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि न सिर्फ खांसी का सिरप बल्कि बाजार में उपलब्ध अन्य दवाइयों की भी जांच की जाए ताकि उपभोक्ताओं की सेहत सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहन सिंह ने कहा कि सिर्फ सिरप तक ही सीमित रहना पर्याप्त नहीं होगा, अन्य दवाओं की भी नियमित जांच जरूरी है। गृहिणी ममता बिष्ट ने कहा अक्सर बच्चों को खांसी-जुकाम की सिरप देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यदि गुणवत्ता पर सवाल हैं तो यह चिंताजनक है। प्रशासन को इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवा दुकानों में बिक रही तमाम दवाइयों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए।

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग औचक निरीक्षण कर बाजार में बिक रही दवाओं की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखे ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से जनता की जान जोखिम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed