फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stray Kettle Jams Garur Market

गरुड़ नगर में जाम लगा रहे जानवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stray Kettle Jams Garur Market
गरुड़ में जानवर - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में इन दिनों जानवर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। नगर में एक झुंड बनाकर घूम रहे जानवरों के कानों में पुशपालन विभाग का टैंग लगा है।
विज्ञापन

बैजनाथ और गरुड़ बाजार के बीच में इस बीच चार दर्जन से अधिक कानों में टैग लगे जानवरों ने काश्तकारों का जीना मुश्किल कर दिया है। जानवरों ने खेतों में पकी गेहूं की फसल चौपट कर दी है। जानवरों के सड़क मार्ग में चलने से बैजनाथ, टीट बाजार, गरुड़ बाजार बार बार जाम लग रहा है। रात्रि मे ये जानवर गरुड़ और बैजनाथ पुल के बीच में अड्डा बना लेते हैं। सोमवार की रात बैजनाथ के बीचों बीच में दो दर्जन से अधिक जानवरों के डेरा डालने से रात्रि में चल रहे वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रक चालकों ने भारी मशक्कत के बाद पुल में डेरा डाले जानवरों का पुल से भगा कर यातायात शुरू किया। व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, टीट बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, पशु प्रेमियों ने नगर पंचायत के ईओ और पशु चिकित्साधिकारी से नगर में घूम रहे जानवरों के टैग नंबर पता कर उन्हें पशु स्वामी के पास भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed