फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stray Dogs Is A Big Issue In Ranikhet

रानीखेत नगर में खूंखार कुत्तों का फिर ब़ढ़ा आतंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Stray Dogs Is A Big Issue In Ranikhet
रानीखेत बाजार में घूमते लावारिश कुत्ते। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बावजूद रानीखेत नगरवासियों को लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर सहित कुंपुर लालकुर्ती, गनियाद्योली, विशुवा आदि क्षेत्रों में कुत्तों ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है। कुत्तों ने 2019 में यहां गनियाद्योली में एक पांच वर्षीया बालिका को नोचकर उसकी जान ले ली थी, इसके अलावा खूंखार कुत्ते पूर्व में कई बकरियों को भी निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। कई अभियानों के बावजूद कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या रुक नहीं रही है। जबकि छावनी परिषद की तरफ से बधियाकरण अभियान भी चलाया गया। रानीखेत नगर में सैकड़ों कुत्तों के झुंड सक्रिय हैं। यह कुत्ते राह चलते लोगों पर झपट जाते हैं, जिसके चलते बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर लगा रहता है। चार साल पहले 21 फरवरी को गनियाद्योली में राजेंद्र भारती की पुत्री लावन्या को घर के पास खेत पर कुत्तों के झुंड ने नोच डाला। नौ दिन तक बालिका अस्पताल में संघर्ष करती रही। बाद में बालिका ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गनियाद्योली में ही एक अन्य बालिका को भी कुत्तों ने नोच डाला। हालांकि समय पर उपचार मिल जाने के कारण उसकी जान बच गई। कुत्तों से ग्रामीणों को भी काफी भय बना हुआ है। अपने बच्चों और मवेशियों की जान का खतरा तक बना हुआ है। इधर, व्यापार मंडल, पूर्व व्यापार मंडल सहित तमाम पदाधिकारियों ने छावनी परिषद से इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, रानीखेत के सरकारी अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रेबीज के इंजेक्शन पर्याप्त हैं। छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि समय-समय पर बधियाकरण अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed