फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strategy for the month of June

Almora News: जून माह के कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Strategy for the month of June
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला नगर पंचायत सभागार में जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में आगामी जून माह के संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 जून से 11 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान एवं प्रगति पथ यात्रा-विकसित भारत अभियान संचालित किया जाएगा। वहीं 13 से 20 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 16 से 20 जून तक प्राकृतिक एवं जैविक खेती से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed