{"_id":"575077ba4f1c1b862d108efc","slug":"storeroom-and-water-tank-dedicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडार कक्ष और पेयजल टैंक का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडार कक्ष और पेयजल टैंक का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने इकूरौला में चार लाख रुपये की लागत से बने भंडार कक्ष और पेयजल टैंक का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि से कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक जीना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर वाहवाही लूट रहे हैं। कांग्रेस के शासन से जनता त्रस्त है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबब सिखाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता प्रधान चना देवी और संचालन सुरजीत सिंह ने किया। वहां, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, मंगल सिंह, राजेंद्र नेगी, मान सिंह, देवकी देवी, प्रताप सिंह, मनवर सिंह, महेश राम, विनोद राम, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, मंजू देवी, सावित्री, देवकी, गणेश रावत, बच्ची सिंह, कमला देवी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन