फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stoning between two groups of illegal mining workers

अवैध खनन कर रहे श्रमिकों के दो गुटों में पत्थरबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Stoning between two groups of illegal mining workers
गोमती में अवैध खनन से बने गड़ढे - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती नदी में बृहस्पतिवार रात अवैध खनन के दौरान श्रमिकों के दो गुटों में आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई। संघर्ष में एक श्रमिक लहूलुहान हो गया। सीएचसी बैजनाथ और जिला अस्पताल बागेश्वर के चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की हल्द्वानी के अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शासन ने गोमती नदी में खनन पर जुलाई में प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके दिन-रात गोमती में अवैध रूप से खनन हो रहा है। खनन से नदी में जगह-जगह पर बड़े-बडे़ गड्ढे बन गए है। बृहस्पतिवार देर रात श्रमिकों के दो गुटों में रेता एकत्र करने को लेकर आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई। इसमें तैलीहाट गांव निवासी श्रमिक दिनेश चंद्र जोशी घायल हो गया। ग्रामीण उसे लहूलुहान अवस्था में सीएचसी बैजनाथ ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बागेश्वर रेफर कर दिया। बागेश्वर से भी दिनेश को हल्द्वानी रेफर किया गया है। दिनेश के भाई भुवन चंद्र ने बताया कि दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर शुक्रवार को भी गोमती में अवैध खनन जारी था। लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

खनन रोको, नहीं तो भूख हड़ताल करेंगे
भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने एसडीएम गरुड़ से गोमती में अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इधर ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा ने खनन पर पाबंदी नहीं लगने पर बीडीसी सदस्यों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि खनन से ऐतिहासिक धरोहर बैजनाथ मस्जिद, प्राचीन बैजनाथ धाम, सत्यनारायण, कार्तिकेश्वर मंदिर को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती नदी में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। थानाध्यक्ष बैजनाथ और तहसीलदार से नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। - जयवर्धन शर्मा, एसडीएम गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed