{"_id":"57e571194f1c1b4f5aa82cca","slug":"sterilization-of-monkeys-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों की नसबंदी की योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों की नसबंदी की योजना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कई जगह आतंक मचा रहे बंदरों से निजात दिलाने के लिए न तो कोई ठोस योजना बन सकी और न ही धनराशि मिल सकी है लेकिन सिविल सोयम वन प्रभाग को बंदरों की नसबंदी के लिए शासन से करीब 20 लाख का बजट जरूर मिल गया है। जिससे विभाग इन बंदरों की नसबंदी की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में नगर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की तादात काफी बढ़ गई है और बंदरों के उत्पात के कारण लोग काफी परेशान भी हो रहे हैं। एक दो बार बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और पालिका ने अभियान भी चलाया लेकिन बंदर पकड़ कर दूर छोड़ने के बाद भी बंदरों की संख्या में कोई कमी नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
बंदरों की बढ़ती संख्या और झुंड में आने की प्रवृत्ति के चलते कई बार स्कूली बच्चों को अपने स्कूल का रास्ता भी बदलना पड़ जाता है, जबकि कई बच्चों को उनके अभिभावक ही रोज स्कूल छोड़ते हैं। पूर्व में बंदरों को पकड़ने के लिए नगर में वन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया लेकिन उसके भी खास परिणाम नहीं निकल सके हैं।
विज्ञापन
सिविल सोयम वन विभाग को शासन ने बंदरों की नसबंदी के लिए 20 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इन पैसों से बंदरों की नसबंदी करने के लिए उपकरण खरीदे जाने हैं। बंदरों के बधियाकरण के लिए एनटीडी में ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया जाएगा।