रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रचना रावत ने कहा कि इससे छात्राओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी। मूर्ति की स्थापना विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम नेगी द्वारा कराई गई है।
प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने कहा कि मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां की छत्रछाया में छात्राएं सदैव सदमार्ग पर चलें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। लेह लद्दाख तक बाइक से यात्रा करने वाली बाइक राइडर उज्ज्वला सती ने भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने पर हर्ष जताया।
इस दौरान प्रधान खनिया प्रिया, पूर्व छात्रा गायिका संगीता जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षिका मीना पांडे, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यवसायी सोनू सिद्दीकी, कृष्णानंद कांडपाल आदि ने भी विचार रखे।