फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State BJP government's effigy burnt

युकां ने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
State BJP government's effigy burnt
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत हैं और सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के चलते वरिष्ठ कांग्रेस नेताओें पर मुकदमे लगा रही है और सरकार की असफलता को छुपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता भाजपा सरकार के झांसे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसका विरोध कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला संजीव कर्म्याल, सुनील सिंह, विपुल कार्की, संदीप तड़ागी, लोकेश तिवारी, नितिन रावत, संजू सिंह, जीवन सिंग्वाल, अमित बिष्ट, नवल बिष्ट, आशीष पंत, उमेश गुरुरानी, रोहन आर्या, गौरव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed