{"_id":"915ec38544fae8ed0606a92265ac94ad","slug":"starting-relay-hunger-strike-in-idha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईड़ा में क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईड़ा में क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल समस्या से परेशान ईड़ा, जमिनीवार और जमिनीपार के ग्रामीणों ने ईड़ा में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दो किमी दूरी पर गगास नदी है, विभाग वहां से पेयजल योजना बनाने के बजाए 20 किमी दूर रामगंगा नदी से योजना बनाने की बात कर रहा है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है। जब तक गगास नदी से योजना का कार्य शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जय मां भगवती ग्राम विकास संघर्ष समिति ईड़ा, जमिनिवार, जमिनीपार के संयुक्त तत्वावधान में ईड़ा देवी मंदिर पर क्रमिक अनशन शुरू किया। वक्ताओं ने कहा कि 21 साल पहले नागार्जुन गधेरे से ईड़ा, जमिनीवार, जमिनीपार के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति कराई गई, लेकिन अब आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। बरसात के मौसम में भी टैंक सूखे रहते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण दूर दराज के पारंपरिक स्रोतों से बमुश्किल पानी की आपूर्ति कर पाते हैं। कहा कि विभाग 20 किमी दूर रामगंगा नदी से इन गांवों के लिए पेयजल योजना बनाने की बात कर रहा है, जबकि दो किमी की दूरी पर गगास नदी है।
विज्ञापन
इससे लगता है कि शासन-प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि ग्रामीण रामगंगा नदी से पेयजल योजना बनाने का विरोध करेंगे। कहा कि जब तक गगास नदी से पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
पहले दिन लालू राम और विपिन चंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार, प्रधान कौस्तूब सिंह, दीपक बिष्ट, पुष्कर पाल, गोपाल राम, बीडीसी सदस्य राधिका देवी, सरस्वती देवी, ललित गौड़, लता देवी आदि मौजूद थे।