{"_id":"574f35b24f1c1b436610911e","slug":"starting-ramlila-at-byakhuli-pdu-mulekhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याखुली पड़ौ में रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याखुली पड़ौ में रामलीला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल में रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। प्रयास सेवा संस्था की ओर से ब्याखुली पड़ौ सेवा धाम में रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन राम जन्म, रावण तपस्या, नारद मोह आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने आसपास समेत दूर-दराज गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुन्नी आर्या ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनकी पितृ भक्ति, भातृ प्रेम अनुकरणीय है। रामलीला का उद्घाटन करते हुए उन्होंने लोगों से संकीर्ण भावना का त्याग कर सद्भाव से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रयास सेवा संस्था पिछले 12 सालों से ब्याखुली पड़ौ सेवा धाम में रामलीला का आयोजन करते आ रही है। उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महेंद्र रावत ने संचालन किया। प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा, कौशल पांडे ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान व्यवसायी प्रेम जैन, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रहलाद रावत, संस्था के सचिव शंकर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन