{"_id":"213dd03f3c315ab7038408e8923c108b","slug":"starting-in-the-tea-nursery-jurasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी में चाय नर्सरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी में चाय नर्सरी शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय विकास बोर्ड ने जौरासी कस्बे में चाय के बागान विकसित करने तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में शनिवार को चाय की पहली नर्सरी का भूमि पूजन के साथ श्रीगणेश किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर टी बोर्ड के सुपरवाइजर त्रिलोक सिंह, टी बोर्ड की चौखुटिया कार्यालय प्रभारी ममता गोस्वामी, रेखा बिष्ट, राजू साह, जगदीश नैलवाल, भूपाल सिंह बिष्ट, दीपक गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर चाय विकास की संभावनाओं को टटोलने पिथौरागढ़ के भ्रमण पर गए चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने फोन पर बताया कि जौरासी क्षेत्र चाय की खेती के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
मृदा परीक्षण के सकारात्मक परिणामों के बाद जौरासी में चाय की नर्सरी तैयार करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इससे निकटवर्ती तमाम क्षेत्रों में चाय की खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।