{"_id":"5734ccc84f1c1ba13091a829","slug":"starting-hockey-matchstarting-hockey-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ट्रेनीज और न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ट्रेनीज और न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल जीते
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 13 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हॉकी मैच शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से अंडर-16 जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता सेना के मैदान में शुरू हो गई है। स्टेडियम ट्रेनीज और न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच महर्षि पब्लिक स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच हुआ। इस मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने महर्षि पब्लिक स्कूल को 7-5 से हराया। स्टेडियम ट्रेनीज के ऋतिकराज ने चार, अभय अधिकारी ने दो, अभिषेक कनवाल ने एक गोल, जबकि महर्षि के पवन कनवाल ने पांच गोल किए।
विज्ञापन
दूसरा मैच न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल और रानीखेत के मध्य खेला गया। न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल ने रानीखेत को 7-0 से पराजित किया। न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल के निकेश नेगी ने छह और सूरज लटवाल ने एक गोल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नौ कुमाऊं रेजीमेट के लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम कुमार सिंह, सूबेदार हयात सिंह, आरपी नरेंद्र सिंह धामी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने किया। रेफरी दीपक वर्मा, बलवंत दानू, प्रियांशु भट्ट, शैलेंद्र धामी, सौरभ गोस्वामी, मनोज कनवाल,अनीता पवार थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या, गोपाल खोलिया, लियाकत अली खान, श्याम भट्ट, संजय चौधरी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश गोस्वामी, गोकुल शाही, गीता बिष्ट, रक्षा रौतेला, रजनी नेगी, निर्मला नैलवाल, हरेद्र प्रसाद, आदि उपस्थित थे। संचालन हॉकी प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह कनवाल ने किया। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार 13 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन