फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   stadium win the match

हॉकी का फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता

Fri, 13 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 13 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
stadium win the match
विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

 खेल निदेशालय की ओर से सेना के मैदान में अंडर-16 जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने जीत लिया है। महर्षि पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और महर्षि पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल से बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक से फैसला हुआ। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज 4-2 से विजयी रही। स्टेडियम ट्रेनीज के मोहित नेगी, करन बिष्ट, अभिषेक कनवाल, रितिक राज ने एक-एक, जबकि महर्षि की ओर से पवन कनवाल और अंकित कनवाल ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन


इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने रानीखेत को 3-0 से हराया। स्टेडियम ट्रेनीज के ऋतिक राज, अभिषेक कनवाल, अभय अधिकारी ने एक-एक गोल किए। दूसरा सेमीफाइनल महर्षि स्कूल और न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। महर्षि स्कूल ने न्यू माडर्न स्कूल को 4-1 से पराजित किया। महर्षि की ओर से पवन कनवाल ने तीन, गौरव मेहता ने एक गोल किया। रेफरी हॉकी प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह कनवाल, दीपक वर्मा, बलवंत दानू, प्रियांशु भट्ट, शैलेंद्र धामी, सौरभ कोश्यारी, मनोज कनवाल, अनीता पवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य गोपाल खोलिया, परवेज सिद्दीकी, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, श्याम भट्ट, संजय चौधरी, हरीश गोस्वामी, गोकुल शाही, गीता बिष्ट, रक्षा रौतेला, रजनी नेगी, निर्मला नैलवाल, हरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed