{"_id":"5dff698a8ebc3e880e395b49","slug":"stadium-tops-in-basketball-almora-news-hld3665341106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में स्टेडियम और वालीबाल में चौखुटिया पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में स्टेडियम और वालीबाल में चौखुटिया पहले स्थान पर
विज्ञापन
स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। युवा कल्याण एवं खेल शिक्षा विभाग की ओर से चल रही प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न आयु वर्ग में खेले गए मैच में प्रियांशु शर्मा, पीयूष खोलिया, करन जलाल, आदित्य कनवाल, निपुन जोशी, विनीत भाकुनी ने बाजी मारी। वहीं बास्केट बॉल में स्टेडियम टीम और वालीबॉल में चौखुटिया पहले स्थान पर रहा।
अंडर-17 बास्केटबॉल में स्टेडियम टीम विजेता, कूर्मांचल उपविजेता, अंडर-14 वालीबॉल में चौखुटिया विजेता और स्याल्दे उपविजेता रही जबकि ताड़ीखेत टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अंडर-14 बैडमिंटन बालक वर्ग में प्रियांशु शर्मा पहले, हिमांशु सिंह दूसरे, अंडर-14 डबल्स में पीयूष खोलिया, आदित्य कनवाल विजेता और देवेश तथा नीरज उपविजेता रहे।
टेबिल टेनिस अंडर-17 एकल में करन जलाल विजेता, विवेक भाकुनी उपविजेता, डबल्स में निपुन जोशी, विनीत भाकुनी विजेता और करन पंत, मनीष चंद्र उपविजेता रहे। इस मौके पर सोनू कुमार, शिव सिंह, अशोक कुमार, विक्रांत चौधरी, संदीप वर्मा, जीसी तिवारी, धनसिंह धौनी, सोबन सिंह, करन मर्तोलिया, शिव दत्त, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, चंदन सिंह, राजेंद्र जोशी, यशपाल, बाली सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।