फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSB Pithoragarh dominates in Kho-Kho

Almora News: खो-खो में एसएसबी पिथौरागढ़ का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
SSB Pithoragarh dominates in Kho-Kho
अल्मोड़ा। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में एसएसबी अंतर वाहिनी खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में एसएसबी 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ का दबदबा रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने पहला, पांचवीं वाहिनी चंपावत ने दूसरा और 11वीं वाहिनी डीडीहाट ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भी 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने पहले, 11वीं वाहिनी डीडीहाट ने दूसरे और पांचवीं वाहिनी चंपावत ने तीसरा स्थान पाया।
उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवान खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमांडेंट बीसी जोशी, उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट रविनंद झा, उप कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा, सहायक कमांडेंट राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed