{"_id":"5737604e4f1c1be37291a537","slug":"ssb-band-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएसबी जाज बैंड का डिस्प्ले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जाज बैंड का डिस्प्ले आज से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 14 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में एसएसबी बैंड
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन को देखते हुए सैलानियों के मनोरंजन को एसएसबी सीमांत मुख्यालय का जाज बैंड का प्रदर्शन होगा। इसकी शुरुआत 15 मई से यहां गांधी चौक से होगी। पिछले साल तक यह बैंड हर रविवार को यहां आशियाना पार्क में प्रदर्शन करता था। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने बताया कि इस साल से प्रत्येक माह में आयोजन करने की सहमति बनी है।
विज्ञापन
छावनी परिषद के सीईओ एनवीएन रेड्डी ने भी एसएसबी को इस कार्यक्रम के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि पर्यटन सीजन में पूर्व में भी बैंड डिस्प्ले का आयोजन होता था, लेकिन बीच में अपरिहार्य कारणों के चलते यह आयोजन बंद हो गया था। आईजी श्याम सिंह ने बताया कि एसएसबी इसके अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सिविल के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करना चाहती है।
विज्ञापन