फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports Minister Rekha Arya inspected the stadium in almora

38th National Games: अधूरी तैयारियों पर खेल मंत्री भड़की, बोली- कौन कहेगा यहां राष्ट्रीय खेल होने वाले हैं

Mon, 20 Jan 2025 01:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों की अधूरी तैयारियों पर खेल मंत्री रेखा आर्या का पारा चढ़ गया। अल्मोड़ा स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए उनके साथ आए खेल उपनिदेशक को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। 

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya inspected the stadium in almora
विभागीय अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ स्टेडियम का निरीक्षण करतीं खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों की अधूरी तैयारियों पर खेल मंत्री रेखा आर्या का पारा चढ़ गया। अल्मोड़ा स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए उनके साथ आए खेल उपनिदेशक को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि कौन कहेगा कि यहां राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने वाली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए अधिकारियों से कहा कि दो दिन के भीतर काम होने जाने चाहिए।

विज्ञापन

38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज 28 जनवरी से होना है। योग प्रतियोगिताओं के लिए अल्मोड़ा के एचएनबी खेल स्टेडियम को चुना गया है। यहां 31 जनवरी से स्पर्धाएं शुरू होंगी। खेल विभाग के निर्देशों के तहत सभी आयोजन स्थल 20 जनवरी तक पूरी तरह तैयार कर आयोजन एजेंसी को सौंपे जाने हैं। इसके बावजूद अल्मोड़ा में अभी तक तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या रविवार सुबह 10 बजे स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने पहुंची तो वहां राष्ट्रीय खेल का लोगो, मशाल और शुभंकर का प्रतीक चिह्न दिखा ही नहीं। साथ ही अन्य तैयारियां भी अधूरी मिली। मंत्री ने कामों की गति और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

ये काम भी अब तक अधूरे

 

- माल रोड से स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़क बदहाल मिली।

- स्टेडियम के मुख्य द्वार से मंच तक का निर्माण कार्य अधूरा।

 

 

- इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम अभी चल रहा है।

- रंगरोगन की प्रक्रिया भी अधूरी थी।

 

 

 

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन एक ऐतिहासिक पल : रेखा
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में योग स्पर्धा का होना ऐतिहासिक पल है। इस मौके पर खिलाड़ियों ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने इस आयोजन से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और योग के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ेगा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सीडीओ दिवेश शाशनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed