फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports Day: Hockey star lifts trophy

खेल दिवस: हॉकी स्टार ने कब्जाई ट्राफी

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sports Day: Hockey star lifts trophy
पुलिस लाइन में हुई हाकी प्रतियोगिता के खिलाड़ी और अन्य । संवाद
अल्मोड़ा। खेल दिवस पर जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


हॉकी स्टार और अल्मोड़ा हॉकी वॉरियर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में हॉकी स्टार की टीम ने अल्मोड़ा हॉकी वॉरियर की टीम को 5-4 से पराजित किया। हॉकी स्टार की ओर से पवन कनवाल ने दो, गौरव सिंह, पंकज और मान सिंह दानू ने एक-एक गोल किया। हाॅकी वॉरियर की ओर से हिमांशु कनवाल ने चार गोल किए। कुंदन कनवाल, दीपक वर्मा निर्णायक रहे। वहीं तकनीकी बैंच में रजत वर्मा, मेद्या अल्मियां, नंदा भाकुनी शामिल रहे। इस मौके पर आशीष वर्मा, ललित वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, पंकज टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्रास कंट्री में समीर और रिया सबसे तेज दौड़
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में क्रॉस कंट्री आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, माउंट सिनाई, बियरशिवा समेत अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में समीर भारती, भूपेश, अंकित बिष्ट और बालिका वर्ग में रिया बिष्ट, शिवानी और आंचल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य कमलेश जोशी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के पूर्व छात्र मेजर हर्षल जोशी और काव्य तालरेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खेल दिवस पर जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने केमू स्टेशन से विजय चौक तक रैली निकाली। गांधी चौक पर विद्यार्थियों ने भाषण और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य असिम अली आदि मौजूद रहे। ब्राइट पब्लिक जूनियर हाई स्कूल चौकुनी में कुर्सी दौड़, गुब्बारे दौड़, खो-खो,नीबू चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुुईं। शिक्षक भुवन बिष्ट, मनीष आर्य, बबीता, अंजलि निर्णायक रहे। प्रबंधक नन्दन सिंह नेगी बच्चों को प्रोत्साहित किया। संवाद



फिट इंडिया की शपथ ली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से फन इवेंट्स का आयोजन हुआ। इसमें स्पून लेमन रेस, थ्री लेग रेस, फ्रॉग रेस आदि के साथ ही फिट इंडिया की शपथ ली गई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गौड़, डॉ. निर्मला लोहनी, डॉ. हेमा, डॉ. अमित कुमार, डॉ.रविकांत, डॉ. प्रियंका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed