फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Splash of annual cultural events

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 15 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो / चौखुटिया(अल्मोड़ा)
ब्यूरो / चौखुटिया(अल्मोड़ा) Updated Sun, 15 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Splash of annual cultural events
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिष्ट बाखली के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पहाड़ की विषम भौगोलिक स्थिति को बया करती प्रस्तुति निर्मोही बौज्यूले पहाड़ बिवाई, पढ़ाया लिखाय दातुली थमाई। पर काफी तालियां बजी।
विज्ञापन

बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी आदि लोकगीत, झोड़े, रंगोली प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, गजेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाध्यापक रामबहादुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल द्वारा चलाए जा रह विभिन कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र बिष्ट तथा संचालन भगवंत सिंह, जीवन मेहरा ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन सिंह बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पूरन उपाध्याय, भूपेंद्र बिष्ट, चंद्रराम, चंदनलाल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय छिताड़ के बच्चों समेत संगीत टोली के मोनू, भुवन, मनोज, शीला, रमा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed