Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Special monitoring of sensitive examination centers should be done: DM

जिले में संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाए : डीएम

Wed, 21 Feb 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Special monitoring of sensitive examination centers should be done: DM
जीजीआईसी सभागार में बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य । संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने 27 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी है। जीजीआईसी सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाए।


डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्वक हों, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड के सभी नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 22 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 6913 और इंटरमीडिएट में 6115 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed