{"_id":"575467ee4f1c1b8c4910a383","slug":"speaker-of-the-pr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों के विकास को सरकार गंभीर: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों के विकास को सरकार गंभीर: कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष का जनसंपर्क
- फोटो : अमर उजाला
दन्यां (अल्मोड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए प्रदेश सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। कार्यो में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने में लोगों को विशेष ध्यान रखना होगा। विकासखंड लमगड़ा के अंतर्गत दुर्गानगर में जिला पंचायत डोल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लोगों से पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, उन्नतशील कृषि के जरिए स्वरोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुए राजनीतिक घटनाक्रम से विकास में बाधा पहुंची है। प्रदेश सरकार रुके हुए कार्यों को तेजी से करने का सतत् प्रयास कर रही है। विशौद पट्टी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने विशौद में पेयजल समस्या के निदान के लिए पंपिंग योजना बनाने और मोर पटयूड़ी गांव को मोटर मार्ग से जोडने की घोषणा की। क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इससे पूर्व कुंजवाल डोल आश्रम गए और शहरफाटक क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिव राम आर्य, जिला पंचायत सदस्य नंदी देवी, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, प्रमुख कमला आर्या, जिला पंचायत सदस्य नंदी देवी, रमेश मेलकानी, हेमा रावत, कैप्टन राधाकृष्ण थुवाल, राम सिंह रावत, देव सिंह, गोपाल जोशी, मनोज रावत, मोहन नगरकोटी, कुंवर सिंह मेर, नरेंद्र आर्या, विक्रम सिंह, लाल सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता पान सिंह फत्र्याल ने की। संचालन सुंदर फत्र्याल और धन सिंह फत्र्याल ने किया।