फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spare Vehicles creates Mess

बेस अस्पताल में खड़े खराब वाहन बन रहे परेशानी का कारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Spare Vehicles creates Mess
अल्मोड़ा बेस अस्पताल में खड़े खराब वाहन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के अधीन होने के बाद भी यहां की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाया है। अस्पताल परिसर में काफी संख्या में खराब हुए वाहन खड़े हैं, जिनसे वहां आने वाले मरीजों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। अस्पताल स्टाफ के लिए भी पार्किंग की समस्या होती है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में पिछले दो सालों से विभाग की सचल चिकित्सा वाहन, एंबुलेंस, राष्ट्रीय टीका वाहन बेवजह पार्किंग स्थल में खड़ी कर रखी हैं। अस्पताल में आने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन मरीजों को अपने वाहन पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर के पेड़ों की डालियां भी बिजली के तारों से टकरा रही हैं, इनसे भी हादसा होने का खतरा बना है। कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने भी अस्पताल प्रबंधन को बेकार खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। अस्पताल प्रबंधन ने इन वाहनों को परिसर से हटाने के लिए कई बार सीएमओ कार्यालय को पत्र भी लिखा है लेकिन अभी तक वाहनों को हटाने की पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed