फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sought explanation on giving electricity connections in Nansi

 नानीसार में बिजली कनेक्शन देने पर स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 17 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Wed, 17 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

 नानीसार में भूमि के स्वामित्व की जांच किए बगैर जिंदल ग्रुप के कथित स्कूल को विद्युत कनेक्शन देने पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से स्पष्टीकरण मांगा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बीते 21 फरवरी को नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार के सामने यह मामला उठाया था। उन्होंने विद्युत वितरण में सुधार के लिए कर्मचारियों की कमी का मसला भी उठाया था। इसके बाद आयोग ने यूपीसीएल से 500 कर्मियों की भर्ती के लिए एक माह में योजना प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


  उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने फरवरी, मार्च में उत्तराखंड के अल्मोड़ा, रुद्रपुर, देहरादून, टिहरी में जन सुनवाई कर सुझाव मांगे थे। आयोग ने यूपीसीएल द्वारा विद्युत दरें बढ़ाने के लिए की गई मांग के क्रम में इस सुनवाई के बाद 29 मार्च 2017 को आदेश जारी किया है। नियामक आयोग ने इस संबंध में पीसी तिवारी द्वारा चर्चित नानीसार में जिंदल की हिमांशु एजुकेशनल सोसाइटी को सितंबर 2015 में  भूमि के स्वामित्व के बिना विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाने की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि जहां गरीब, जरूरतमंदों को वर्षों तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला वहीं यूपीसीएल ने नानीसार में अवैध ढंग से विद्युत संयोजन जारी कर दिया। आयोग ने यूपीसीएल कोे इस मामले में विस्तृत जानकारी और वस्तु स्थिति के अवगत कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने उपपा अध्यक्ष और डा. आरएस शाही द्वारा विद्युत की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग पर यूपीसीएल को 500 कर्मचारियों की भर्ती के लिए बजट स्वीकृत करते हुए आदेश के एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed