फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   son killed his mother by hitting her with an axe in almora

बेटे ने कूल्हाड़ी से वार कर मां को मार डाला: 24 घंटे घर में पड़ा रहा शव, गुपचुप अंत्येष्टि करने की थी तैयारी

Fri, 30 May 2025 10:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 May 2025 10:16 AM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में एक बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
son killed his mother by hitting her with an axe in almora
हत्या

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के नैलवालपाली के तोक कनगढ़ी में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

भिकियासैंण तहसील के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी तोक निवासी 71 वर्षीय गाऊली देवी पत्नी मूसी राम बुधवार सुबह अलग मकान में रह रहे अपने बड़े बेटे आनंद राम को कुछ सामान देने गई थीं। वहां किसी बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। इस पर आनंद राम गुस्सा उठा। उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से गाऊली देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लगभग 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मुखबिर ने सूचना दी तो कानूनगो हरिकिशन और राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां अंत्येष्टि की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया। साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम, भिकियासैंण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed