{"_id":"5ca25311bdec22146f515abe","slug":"somoya-finals-in-contestants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा की सौम्या फाइनल प्रतियोगियों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा की सौम्या फाइनल प्रतियोगियों में शामिल
Mon, 01 Apr 2019 11:36 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड में कुमाऊंनी परिधान पहने सौम्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में चल रहे कलर टीवी चैनल द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता में अल्मोड़ा मूल की सौम्या पंत ने 30 फाइनल प्रतियोगियों के बीच जगह बना ली है। उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल चरण में पारंपरिक कुमाऊंनी परिधानों और आभूषणों पिछौड़ा, नथ, गलोबंद, मांग टीका, घाघरा आदि पहनकर रैंप में शानदार प्रदर्शन किया। अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में विजेता की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
रानीधारा निवासी विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ.सुबोध पंत की पुत्री सौम्या ने जनवरी में कलर टीवी के मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में उन्होंने पारंपरिक परिधानों को पहनकर कुमाऊंनी संस्कृति की छाप छोड़ी और प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को पार करते हुए 30 फाइनल प्रतियोगियों में जगह बना ली है।
विज्ञापन
सौम्या के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पिछले दस सालों से लंदन में रह रही है और एक प्रतिष्ठित कंपनी में एचआर विभाग में ग्लोबल हेड पद पर कार्यरत है। रानीधारा निवासी त्रिलोचन जोशी ने उम्मीद जताई कि असाधारण प्रतिभा की धनी सौम्या प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पहुंचेगी।
विज्ञापन