{"_id":"6a51321aa6bc7fddac01b501","slug":"someshwars-roads-are-damaged-due-to-rain-potholes-increase-the-risk-of-accidents-almora-news-c-232-1-alm1019-145892-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश में उखड़ी सोमेश्वर की सड़कें, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश में उखड़ी सोमेश्वर की सड़कें, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मानसून की बारिश शुरू होते ही सोमेश्वर क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने, डामर उखड़ने और जलभराव के कारण आम लोगों, वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर सड़कें और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
सोमेश्वर निवासी कमल राना, मुकेश सिंह का कहना है कि क्षेत्र की कई संपर्क सड़कें लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही हैं। इन पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जबकि स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को सड़क मरम्मत की मांग भेजी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सोमेश्वर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र सर्वे कराकर गड्ढों को भरा जाए।