{"_id":"57434aea4f1c1bb4156918e1","slug":"someshwar-market-by-storm-roofs-of-two-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से सोमेश्वर बाजार में दो दुकानों की छतें उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से सोमेश्वर बाजार में दो दुकानों की छतें उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। शाम के समय मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। अल्मोड़ा में कुछ देर तेज हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अंधड़ के चलते नगर में बिजली की सप्लाई भी ठप रही। इधर, सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में शाम के समय आए तूफान के कारण सोमेश्वर बाजार में त्रिभुवन बोरा की परचून की दुकान और ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा की फर्नीचर की दुकानों की टिन की चादरें उड़ गईं। देर रात तक आसमान बादलों से घिरा हुआ था और रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन