{"_id":"468f00199b1a1925ee5fd2bfd275172c","slug":"someshwar-drinking-water-for-the-town-remained-poorly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर कस्बे के लिए बनी पेयजल का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर कस्बे के लिए बनी पेयजल का बुरा हाल
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के लिए वर्षों पूर्व बनी पेयजल योजना जीर्ण-शीर्ण हालत में है। इस कारण क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
लोगों को सालभर पेयजल का संकट से जूझना पड़ता है। हैंडपंप और नौले से लोग पानी जुटाते हैं, लेकिन पेयजल विभाग और अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
सोमेश्वर कस्बे और पल्यूड़ा हट्यूड़ा ग्राम पंचायत के लिए करीब पांच दशक पहले साईं नदी से पेयजल योजना बनी है। वर्तमान में यह योजना जीर्ण-शीर्ण हालत में है।
विज्ञापन
अकसर योजना क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिससे लोगों को आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। क्षेत्र में करीब चार हजार आबादी निवास करती है।
इनमें से आधे लोगों पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीण बाजार में लगे हैंड पंप और सोमनाथ मंदिर स्थित नौले से पानी जुटाते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार के सभी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन