{"_id":"5da9fc878ebc3e93a45fdff4","slug":"solve-almora-s-problems-in-cabinet-meeting-almora-news-hld360931578","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट की बैठक में अल्मोड़ा की समस्याओं का हो निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट की बैठक में अल्मोड़ा की समस्याओं का हो निराकरण
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने 23 अक्तूबर को अल्मोड़ा में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में जिला मुख्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई है। कांग्रेस के शिष्टमंडल ने इस संबंध अपर जिलाधिकारी बीएस फिरमाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा में हार्ट केयर सेंटर को फिर से संचालित करने, नगर और सीमावर्ती क्षेत्रों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने लोधिया में निर्माणाधीन फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर संचालित करने, शहर के वंचित क्षेत्रों में सीवर लाइन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग उठाई। उन्होंने गुरुड़ाबांज में स्वीकृत स्व. हरी प्रसाद टम्टा हस्तशिल्प संस्थान का कार्य पूर्ण कर संचालित करने, जिला विकास प्राधिकरण को जनहित में समाप्त करने, जिला, बेस और महिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने, मेडिकल कालेज में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त देने की मांग की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कुंदन भंडारी, डीएस कार्की, गोपाल लाल साह, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अरविंद रौतेला, मदन सिंह डांगी, संगम पांडे, लता तिवारी, पार्वती भंडारी, रमेश कांडपाल, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, आनंद बगडवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीप सिंह डांगी आदि शामिल हैं।