{"_id":"657c443dcd1194dba00ae771","slug":"soldier-returning-home-from-maternal-home-dies-in-road-accident-in-almora-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Accident: ननिहाल से घर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, 20 मीटर गहरी खाई में गिरी थी स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Accident: ननिहाल से घर लौट रहे जवान की सड़क हादसे में मौत, 20 मीटर गहरी खाई में गिरी थी स्कूटी
Fri, 15 Dec 2023 05:49 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:49 PM IST
सार
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर एनटीडी के पास सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी के जवान की मौत हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर एनटीडी के पास सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी के जवान की मौत हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार को एनटीडी के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी चालक एसएसबी जवान प्रभु दयाल (38) पुत्र फकीर राम, निवासी चाख खितोली, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ हाल निवासी धारानौला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर और पुलिस टीम ने घायल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक एसएसबी का जवान 56 वीं बटालियन में बिहार के पथना में तैनात था। कुछ समय पूर्व ही वह अवकाश पर घर लौटा था। सेराघाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की गई। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ननिहाल से मात्र तीन किमी की दूरी पर हुई हादसा
जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान प्रभु दयाल बृहस्पतिवार को पूजा में शामिल होने अपने ननिहाल धौलछीना के कसाण गांव गए थे। पूजा में शामिल होकर वह देर शाम ननिहाल से अल्मोड़ा की लौट रहे थे। घर से केवल तीन किमी दूर एनटीडी में उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पत्नी, बेटा, बेटी करते रहे इंतजार मिली हादसे की खबर
प्रभु दयाल बीते 10 वर्ष से बच्चों की पढ़ाई के लिए धारानौला में किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। बिहार में तैनात प्रभु 28 नवंबर को अवकाश पर घर लौटे। 25 दिसंबर को उन्हें कार्यस्थल लौटना था। बीते बृहस्पतिवार सुबह वह हंसी-खुशी ननिहाल में आयोजित पूजा में शामिल होने रवाना हुए। देर शाम वह वहां से घर लौटे। घर पर पत्नी मंजू, बेटा अमित, बेटी संजना और दीपिका उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें दुर्घटना की खबर मिली।