फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Solar Plant in Almora

सौर ऊर्जा प्लांट लगाने को 40 लोगों ने किया है आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Solar Plant in Almora
अल्मोड़ा। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी रोजगार की काफी संभावना है। सरकार वैकल्पिक ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रही है। सरकार की 200 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट लगाने की योजना है। इसके लिए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) में 40 उद्यमियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्लांट लगने के बाद उद्यमी यूपीसीएल को बिजली बेच सकेंगे।
विज्ञापन

राज्य में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। बिजली की खपत को पूरा करने के लिए सरकार वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों को बढ़ावा दे रही है, ताकि उद्यमी आगे आकर सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकें। सरकार ने कुल 200 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पावर प्लांट प्रस्तावित किए हैं। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के बाद उद्यमी उत्पादित बिजली को यूपीसीएल को भी बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें यूपीसीएल से अनुबंध भी करना होगा। प्लांट लगाने के लिए उद्योग विभाग से 35 फीसदी सब्सिडी भी मिल सकती है। इस योजना के तहत उद्यमी दस किलोवाट से पांच मेगावाट क्षमता तक के प्लांट लगा सकते हैं। पहले चरण में पिछले साल उरेडा निदेशालय ने सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 152 मेगावाट क्षमता के लिए प्लांट लगाने के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया था। शेष 48 मेगावाट क्षमता के प्लांट लगाने के लिए सरकार ने पुन: आवेदन मांगे हैं। उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए आवेदनकर्ता को जमीन की व्यवस्था करने के बाद यूपीसीएल से टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट (टीएफआर) भी लेनी होगी। उसके बाद प्रस्तावों को उद्योग विभाग के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही उद्यमी प्लांट लगाने की कार्यवाही शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed