फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SOG Seized Charas

एसओजी ने लाखों की चरस के साथ एक तस्कर दबोचा, दूसरा फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
SOG Seized Charas
अल्मोड़ा। एसओजी के जवानों ने उड़नदस्ता टीम के साथ मिलकर तीन किलो 890 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। जबकि दूसरा तस्कर मौका पाकर भाग निकला। आरोपी की की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सीओ ऑपरेशन (ओशिन जोशी) ने बताया कि एसओजी और उड़नदस्ता टीम धौलगड़िया तिराहा, मोरनौला के पास चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध लग रहे दो लोगों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से तीन किलो 890 ग्राम चरस बरामद की गई। इस दौरान मौका पाकर तस्कर वहां से फरार हो गए। एसओजी टीम ने पीछा कर एक आरोपी जगदीश भट्ट (38) निवासी भटगांव पोस्ट ताकुला सोमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ जोशी ने बताया कि मौके से फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इधर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अधिक सतर्कता बरतते हुए चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed