फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Social media will not work here

यहां नहीं चलेगा सोशल मीडिया, पैदल चलना ही होगा

Wed, 20 Mar 2019 09:18 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Wed, 20 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Social media will not work here
mobile phone woman - फोटो : pexels.com

 पहाड़ में इंटरनेट यूजरों की संख्या उंगली में गिनने लायक है। खासकर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की अधिकतर जनसंख्या गांवों में निवास करती है जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। इंटरनेट तो दूर ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन अक्सर खराब रहते हैं और मोबाइल फोन में सिगनल की समस्या बनी रहती है।  इसलिए यहां से सांसद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सोशल मीडिया का सहारा लेने की जगह पैदल जनसंपर्क पर निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन


चार जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में बीएसएनएल के ढाई लाख उपभोक्ता हैं। इनमें मात्र 5800 इंटरनेट यूजर हैं जो कि शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख 90 हजार थी और तब इंटरनेट सेवा का उपयोग करने वाले 3827 उपभोक्ता थे।
विज्ञापन


पांच साल बाद भी संख्या बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है। हालांकि लोगों को इंटरनेट सुविधा देने के लिए इस बार बीएसएनएल ने भारत नेट के तहत 434 ग्राम पंचायतों में से 400 में आप्टिकल फाइबर लगा दिया है। इनमें अल्मोड़ा में ताकुला, हवालबाग, बागेश्वर में बागेश्वर ब्लॉक और चंपावत में लोहाघाट ब्लॉक में आप्टिकल फाइबर लाइन बिछा दी गई है। करीब 13 लाख से अधिक मतदाताओं वाली संसदीय सीट में प्रत्याशियों को सोशल मीडिया की जगह पैदल जनसंपर्क पर भरोसा करना होगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां इंटरनेट की सुविधा न के बराबर है प्रत्याशियों को काफी मेहनत करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed