{"_id":"5a4bb9f94f1c1bc5668b8779","slug":"so-what-is-the-belief-of-people-who-got-up-from-the-tahsil-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो क्या तहसील दिवसों से उठ गया लोगों का विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो क्या तहसील दिवसों से उठ गया लोगों का विश्वास
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
फरियादियों के इंतजार में बैठे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में करीब 30 विभागों के अधिकारी सुबह 10 बजे से समस्याएं सुनने के लिए बैठे रहे, लेकिन पूरे दिन में सिर्फ दो फरियादी पहुंचे। अधिकारियों के तहसील दिवस में बैठे रहने से दफ्तरों का काम काज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
अल्मोड़ा तहसील का तहसील दिवस कार्यक्रम यहां कलक्ट्रेट में आयोजित किया गया था। समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम विवेक राय की अध्यक्षता में सुबह से ही जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, समाज कल्याण, जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला पूर्ति विभाग, निर्माण निगम समेत करीब 30 विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। प्रात: करीब 10.30 बजे एक फरियादी पहुंचा, लेकिन उसके बाद से दोपहर तक कोई व्यक्ति शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। आखिर पौने दो बजे एक और व्यक्ति वहां पहुंचा।
विज्ञापन
जो दो शिकायतें लेकर आया था। कुल मिलाकर एक समस्या बिजली विभाग से, एक नगरपालिका परिषद और एक जिला पंचायत से संबंधित आई। उधर उक्त अधिकारियों के तहसील दिवस में बैठे रहने से दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। यह भी बता दें कि अल्मोड़ा में पिछले माह के तहसील दिवस में सिर्फ एक फरियादी पहुंचा था।
विज्ञापन
हर माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। शासन के ताजा निर्देशों के बाद तहसील दिवस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी तहसील दिवस में मौजूद रहते हैं जिससे समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाता है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
विवेक राय एसडीएम सदर अल्मोड़ा