फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SnowFall In Ranikhet

रानीखेत में भारी बर्फबारी: ना बिजली, ना पानी, जनता त्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
SnowFall In Ranikhet
मजखाली में बर्फबारी के बीच फंसे वाहन, सड़क साफ करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। पर्यटन नगरी में वृहस्पतिवार की अपराह्न दो बजे से बिजली गुल रही जो शुक्रवार की देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी है। बर्फबारी के बीच क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लो परेशान होकर रह गए हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह भी दो घंटे तक बर्फबारी चलती रही। कई स्थानों पर वाहन फंस गए। लोगों ने सड़क की बर्फ को बमुश्किल हटाकर सड़क पर वाहन चलने लायक बनाया। मजखाली के पास भी भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए, कई लोग वाहनों को छोड़कर पैदल ही घर चले गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल निकाला गया। इधर, रानीखेत नगर सहित चिलियानौला में पिछले 17-18 घंटे से बिजली गुल है। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि नैनी में मेन लाइन क्षतिग्रस्त है। एरोड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास भी बिजली गुल है। बूबूधाम और घिंघारीखाल में तार क्षतिग्रस्त हैं। झूलादेवी मंदिर के पास और ड्रग फैक्ट्री के समीप तार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। चिलियानौला नगर पालिका को वैकल्पिक कारचूली फीडर से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। संभवत: देर रात तक बिजली बहाल हो जाए। इधर, बिजली नहीं होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। पंपिंग नहीं होने के कारण चिलियानौला, रानीखेत क्षेत्र में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed