फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smack the two students arrested

स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Smack the two students arrested
स्मैक के साथ गिरफ्तार छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस और एसओजी की टीम ने कसारदेवी में एक रिसोर्ट के निकट दो छात्रों के पास से 11 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। दोनों छात्रों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। बरामद की गई स्मैक की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। अल्मोड़ा में इससे पहले भी जून में स्मैक बरामद हुई थी। स्मैक पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एनटीडी चौकी प्रभारी गणेश मनोला और पुलिस की एसओजी टीम को कसारदेवी इलाके में नशाखोरी कराने वाले गैंग के बारे में जानकारी मिली। टीम ने कसारदेवी की तरफ से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और चेक करने करने पर दिशांक सिंह गैड़ा निवासी बेस कैंपस खत्याड़ी के पास से पांच ग्राम आठ मिलीग्राम और दीपक सिंह भाकुनी निवासी पांडेखोला अल्मोड़ा के पास से पांच ग्राम सात मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिशांक गैड़ा गाजियाबाद के किसी इंस्टीट्यूट से बीसीए कर रहा है। जबकि दीपक भाकुनी अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। पुलिस ने बताया कि दिशांक रुद्रपुर, रामपुर इलाके से स्मैक लाकर यहां खुद पीने के अलावा यहां सप्लाई भी कर रहा था। दोनों को 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। एसएसपी केएस नगन्याल ने बताया कि अल्मोड़ा के कई इलाकों में नशीले पदार्थ की बिक्री होने की सूचना मिली है। इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को इन मामलों में युवकों और छात्रों के लिप्त होने की सूचना मिली है। भविष्य में छापेमारी की कार्रवाई जारी रहगी। स्मैक पकड़ने वाली टीम में एसआई गणेश मनोला के अलावा एसओजी टीम के कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, संदीप सिंह शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed