{"_id":"57700f664f1c1b2c2a79a9de","slug":"slight-rain-broken-culvert","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरूआती बारिश भी नहीं झेल सकी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरूआती बारिश भी नहीं झेल सकी पुलिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
मामूली बारिश में टूटी पुलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां कफड़ा क्षेत्र में विधायक निधि से बनी पुलिया शुरूआती बरसात भी नहीं झेल सकी। करीब 2.50 लाख रुपये की लागत से बनी इस पुलिया के ध्वस्त होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
छबीसा, मेल्टा दो गांवों को कफड़ा-नौगांव मार्ग से लिंक करने के लिए यह पुलिया बनाई गई थी, जबकि पहले से ही यहां पर तीन अन्य पुलिया भी बनी हैं। इस स्थान पर 2002 में डेढ़ लाख की लागत से विधायक निधि से बने पुल से जनता को लाभ मिल रहा है। बताया जा रहा है ध्वस्त पुलिया मानकों के अनुसार नहीं बनी है। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन