{"_id":"65f48e5ca4c2d32451014e64","slug":"six-samples-of-food-items-sent-for-testing-almora-news-c-232-1-shld1003-109551-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खाद्य सामग्री के छह सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खाद्य सामग्री के छह सैंपल जांच के लिए भेजे
Fri, 15 Mar 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत के एक दुकान में खाद्य पदार्थों का सैंपल भरते अधिकारी। संवाद
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे। शुक्रवार को अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत के नेतृत्व में भतरौंजखान, बिल्लेख, सौनी, गनियाद्योली, रानीखेत समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। टीम ने 50 से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान मावा, मिठाई, दाल समेत खाद्य पदार्थों के छह सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टीम में ईश्वर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन