{"_id":"57f3eb9b4f1c1b940a26fa53","slug":"six-hundred-men-got-in-the-race-for-military-recruiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती के लिए दौड़ में छह सौ युवक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की भर्ती के लिए दौड़ में छह सौ युवक पास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तीन दिवसीय कोटा भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में शुरू हो गई है। पहले दिन सोल्जर जीडी के लिए उत्तराखंड के युवाओं ने दौड़ लगाई। जिसके लिए 13 सौ युवक मैदान में पहुंचे। इनमें से 12 सौ युवकों ने दौड़ लगाई और छह सौ युवक दौड़ में सफल रहे। कल दूसरे राज्यों के युवक जीडी के लिए किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
सेना की भर्ती के लिए भारी संख्या में यहां युवकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पहले दिन की भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए रखी गई थी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से भर्ती के लिए 13 सौ युवक पहुंच गए। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सुबह छह बजे मैदान में लंबाई सहित तमाम अन्य परीक्षण में 100 युवक बाहर हुए। 12 सौ युवकों ने दौड़ लगाई, जिसमें से छह सौ युवक पास हुए। दौड़ में सफल युवकों का इसके बाद अन्य शारीरिक परीक्षण किए गए। भर्ती का समापन छह अक्तूबर को होगा। समापन के दिन ट्रेड्समैन के लिए युवकों की दौड़ होगी।
विज्ञापन