फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sister, sister of the same number of the voter

जेठानी, देवरानी के मतदाता पहचान पत्र एक ही नंबर के

Fri, 16 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 16 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की लापरवाही के चलते जिले के सुुदूरवर्ती बगराटी गांव की जेठानी और देवरानी को एक ही नंबर के मतदाता पहचान पत्र जारी हुए हैं। एक ही नंबर के पहचान पत्रों से दोनों महिलाओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पीड़ित महिलाएं बगराटी के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला की बहू हैं। पीड़ितों ने निर्वाचन आयोग से दोनों में से एक को नए नंबर का मतदाता पहचान पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार बगराटी गांव के लाल सिंह की पत्नी शांति देवी और ठाकुर सिंह की पत्नी प्रेमा देवी आपस में जेठानी और देवरानी हैं। इन दोनों को निर्वाचन आयोग से यूपी/03/011/228118 संख्या से मतदाता पहचान पत्र जारी हुए हैं। इनमें में प्रेमा देवी ने पूर्व में आयोग से नया नंबर का मतदाता पहचान पत्र जारी करने का आग्रह किया तो उसे दूसरी बार भी इसी नंबर का पहचान पत्र जारी कर दिया। पहचान पत्रों में नाम और फोटो अलग अलग जबकि पहचान पत्र संख्या समान होने के कारण दोनों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


किसी भी कार्य के लिए आईडी के तौर पर मतदाता पहचान पत्र लगाने पर उनके सारे काम अटक रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन विभाग से दोनों में से किसी एक को शीघ्र नए नंबर का मतदाता पहचान पत्र जारी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed