फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shweta of Almora in IAS

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की द्वितीय सूची में नगर की श्वेता ने पाया 49वां स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shweta of Almora in IAS
बेटी की उपलब्धि पर अल्मोड़ा के कपीना स्थित घर में खुशी मनाते श्वेता के परिजन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सिविल सेवा परीक्षा में एक बार असफलता मिलने के बावजूद श्वेता ने हार नहीं मानी और दोबारा इस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। उनकी मेहनत रंग लाई। सिविल सेवा परीक्षा-2019 की द्वितीय सूची में श्वेता ने 49वां स्थान पाया है। इस सफलता के बाद वह भारतीय डाक सेवा या भारतीय रेलवे डाक सेवा में अधिकारी बनेंगी। अभी वह नई दिल्ली के शहरी आवास विकास मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी हैं।
विज्ञापन

नगर के कपीना मोहल्ला निवासी जल निगम के सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्रबल्लभ जोशी और लीला जोशी की बेटी श्वेता बचपन से ही मेधावी रहीं हैं। श्वेता ने 2014 में एनआईटी जालंधर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद एक कंपनी में दो साल नौकरी की। मन में समाज सेवा करने का ख्याल आया तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने तैयारी की।
विज्ञापन

श्वेता ने बताया कि 2018 में यूपीएससी की परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 2019 में दोबारा परीक्षा दी तो उन्हें सफलता मिल गई। उन्होंने कहा कि बेशक इस परीक्षा को कठिन माना जाता है लेकिन युवा हिम्मत न हारें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार और परीक्षा की तैयारी तक के सफर में अल्मोड़ा निवासी और वर्तमान में टिहरी गढ़वाल की एसएसपी आईपीएस तृप्ति भट्ट ने काफी सहयोग किया। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता चंद्रबल्लभ जोशी, माता लीला जोशी और बहन पशु चिकित्सक डॉ. सुचिता जोशी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के साथ तैयारी करने के लिए समय का सदुपयोग करना सीखें
अल्मोड़ा। नई दिल्ली के शहरी आवास विकास मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी श्वेता ने बताया कि नौकरी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारियों में कई दिक्कतें आईं। सबसे बड़ी समस्या टाइम मैनेजमेंट की थी। फिर मैंने पढ़ाई के लिए सप्ताह का शेड्यूल तय किया। इसके बाद महीने का टाइमटेबल बनाया। फिर इसी हिसाब से पढ़ाई की। कार्यालय में लंच ब्रेक होने पर वह अखबार पढ़तीं थीं। इससे उन्हें नई जानकारियां मिल जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed