फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shuttle service started in Jageshwar Dham, devotees will have to pay Rs 20 fare

Almora News: जागेश्वर धाम में शटल सेवा शुरू, श्रद्धालु को देना होगा 20 रुपये किराया

Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shuttle service started in Jageshwar Dham, devotees will have to pay Rs 20 fare
जागेश्वर धाम में लगा वाहनों का जमावड़ा। फाइल फोटो

विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार जागेश्वर धाम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शटल सेवा शुरू हो गई है। श्रद्धालु आरतोला से जागेश्वर धाम तक सिर्फ शटल टैक्सी से ही पहुंच सकेंगे। एक श्रद्धालु को एक तरफ का 20 रुपये किराया देना होगा। वीकेंड पर दो दिन तक 20-20 तो अन्य दिनों में 12 शटल टैक्सी संचालित होंगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या घट-बढ़ भी सकती है।


पर्यटक सीजन शुरू होते ही विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। देश-विदेश से रोजाना तीन से चार हजार पर्यटक जागेश्वर धाम की सुंदरता का आनंद लेने के साथ ही बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी के दायरे में जाम लग रहा है, इससे श्रद्धालु और पर्यटक जूझ रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए जागेश्वर में शनिवार से शटल सेवा शुरू हुई है। आरतोला से श्रद्धालु सिर्फ शटल टैक्सी से ही धाम तक आवाजाही करेंगे। पहले दिन वीकेंड पर 20 शटल टैक्सी का संचालन हुआ। अन्य दिनों में 12 शटल टैक्सी के संचालन की योजना है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शटल टैक्सी की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। एक श्रद्धालु से एक तरफ का 20 रुपये किराया लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी छूट
अल्मोड़ा। बुजुर्ग श्रद्धालु अपने वाहन से जागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं। चालक को बुजुर्ग श्रद्धालु को जागेश्वर छोड़कर वाहन तुरंत आरतोला वापस लाना होगा, जहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। दन्या के थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि होटलों की एडवांस बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु भी अपने वाहन से जागेश्वर पहुंच सकेंगे। यदि होटल में पार्किंग की सुविधा नहीं हुई तो संबंधित वाहन को आरतोला पार्किंग वापस लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच से रात आठ बजे तक संचालित होगी सेवा
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक शटल सेवा संचालित होगी। पूर्व में सेवा को लेकर प्रशासन की बैठक में 24 घंटे सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया था, इसका स्थानीय कारोबारियों ने विरोध किया था। विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को इसमें फेरबदल करना पड़ा।


कोट
जागेश्वर धाम के लिए शटल सेवा शुरू हो गई है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आरतोला और धाम में पुलिस जवानों की तैनाती है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शटल टैक्सी की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। सेवा सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक संचालित होगी।
- विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed