फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shri Ram broke Shiva's bow, Sita put the garland on him.

Almora News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

Thu, 25 Sep 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Sep 2025 11:33 PM IST
सार

अल्मोड़ा नगर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर देखने भारी भीड़ उमड़ी। मंचन में शिव धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Shri Ram broke Shiva's bow, Sita put the garland on him.
एनटीडी की रामलीला में एक दूसरे को वर माला पहनाते श्री राम और सीता।

विस्तार

अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। श्री राम ने जैसे ही शिव धनुष को तोड़ा पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


एनटीडी में आयोजित रामलीला में स्वयंवर की शर्त के अनुसार, जो धनुष उठाएगा उसका विवाह सीता से होगा। इस पर कोई राजा धनुष नहीं उठा सका। इसके बाद विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाते समय उसे तोड़ दिया। इसके बाद परशुराम क्रोधित हुए जिस पर उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में उमड़ी भीड़
श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर देखने लोगों के लिए भीड़ उमड़ी। व्यवसायी अरुण वर्मा, तरुण वर्मा, हिमांशु साह, संतोष गंगोला, मनीष तिवारी, गिरजा भूषण जोशी रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्था के सचिव विनीत बिष्ट, जगत मोहन जोशी, अध्यक्ष धरणीधर पांडे, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा देवी मंदिर में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन
नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। जनक का अभिनय शशि मोहन पांडे, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरन परगाई, सुनैना मीनाक्षी हरबोला, रावण हरि विनोद साह, बाणासुर मुरली कांडपाल, बंदीजन का अभिनय लोकेश तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी, कनिष्क अभियंता गीता भाकुनी, सर्व दलीय महिला संस्था उपाध्यक्ष राधा राजपूत और भगवती बिष्ट ने संयुक्त रूप से रामलीला का शुभारंभ किया। वरिष्ठ रंगकर्मी और दशहरा समिति अल्मोड़ा के संरक्षक अमरनाथ नेगी ने परशुराम का जीवंत अभिनय कर किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, संयोजक प्रकाश पांडे, अर्जुन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed