फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shravani Mela will start from today in the famous Jageshwar temple

प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में आज से शुरू होगा श्रावणी मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shravani Mela will start from today in the famous Jageshwar temple
जागेश्वर मंदिर समूह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला बुधवार 17 जुलाई से शुरू हो जाएगा। मंदिर समिति और प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मेले का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। सभी वाहन आरतोला तक जाएंगे और वहां से मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए पांच शटल वाहन शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त तक चलने वाले श्रावणी मेले के लिए जागेश्वर मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। मेला क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा से लेकर बिजली, पानी की व्यवस्था के अलावा सफाई की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बारिश से बचाने और श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए मंदिर समिति की ओर से दो सौ छतरी के इंतजाम किए गए हैं। आरतोला से जागेश्वर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए पांच शटल सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

आरतोला में न्यूनतम दरों पर भोजन की भी व्यवस्था की गई है। एसएसपी पीएन मीणा की ओर से मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर दर्शन के बाद भक्तों को चौलाई की पंजीरी का प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। जागेश्वर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि मंदिर हर रोज पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ आदि पूजन कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे। परिसर में बने मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आरतोला में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से जागेश्वर मंदिर तक शटल सेवा चलेगी जिसका न्यूनतम किराया दस रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए 35 कांस्टेबल और पीएसी तैनात
अल्मोड़ा। जागेश्वर में श्रावणी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने थानाध्यक्ष दन्या जगदीश सिंह ढकरियाल को मेले का सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पांच उपनिरीक्षक, 35 कांस्टेबल, यातायात पुलिस समेत करीब एक दर्जन पीएसी भी तैनात रहेगी। अवांछनीय तत्वों से निपटने, अराजकता करने, शराब पीकर हंगामा करने, छेड़छाड़ आदि घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य और थानाध्यक्ष दन्या हरेंद्र चौधरी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मेले में आए होटल, ढाबों, दुकानों में काम करने वाले व्यक्तियों का हर हाल में सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।
- कार्यक्रम की यह है रूपरेखा
सुबह 8.30 बजे- अतिथियों का स्वागत।
8.30 से 8.40 - कलश यात्रा, छोलिया नृत्य।
8.40 से 8.55- मंदिर दर्शन, सूक्ष्म पूजा और मंदिर परिक्रमा।
8.55 से नौ बजे तक- मुख्य अतिथि द्वारा श्रावणी मेले का उद्घाटन।
9.00 से 9.05 तक- मंदिर प्रवेश द्वार से सांस्कृतिक मंच तक छोलिया नृत्य और दीप प्रज्ज्वलन।
9.05 से 9.15 तक मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत
9.15 से 9.20 तक स्वागत कार्यक्रम और स्वागत गीत।
9.20 से 9.30 तक मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का संबोधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed