{"_id":"6499d73059e297f396069066","slug":"shoping-for-bakreed-in-almora-almora-news-c-8-1-176112-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुर्बानी के बकरों पर महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुर्बानी के बकरों पर महंगाई की मार
Mon, 26 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण चौकी में बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष एमएम जोशी और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन इस बार कुर्बानी के लिए बकरे की कीमत दोगुनी तक हो गई है। नगर में बकरे की औसत कीमत 25,000 रुपये से 40,000 रुपये तक है जबकि पिछले वर्ष 18 से 25 किलो वजनी बकरे की कीमत 15,000 से 25,000 रुपये तक थी।
बकरीद नजदीक आते ही लमगड़ा, कोसी, धामस आदि गांवों से लोग बकरी बेचने के लिए नगर क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। वजन के हिसाब से बकरे 20,000 से 40,000 रुपये तक बिक रहे हैं। मोटे-तगड़े बकरे की कीमत 50,000 रुपये तक बोली जा रही है। मल्ला जोशी मोहल्ला निवासी इमराज खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को बकरीद है। उस दिन सुबह ईदगाह में नमाज होगी। इसके बाद घरों में बकरे की कुर्बानी दी जाएगी।
उन्होंने भी माना कि पिछले साल की तुलना में इस बार बकरे की कीमत बढ़ गई है। पिछले साल तक जिस वजन का बकरा 25,000 रुपये में खरीदा, इस बार उतने वजन का बकरा 50,000 रुपये तक का मिल रहा है। नियाजगंज निवासी मोसिन अंसारी ने बताया कि कुर्बानी के बाद बकरे के तीन हिस्से किए जाएंगे। इनमें से तीसरा हिस्सा गरीबों को बांटा जाएगा।
विज्ञापन
गांवों से बकरे लेकर पहुंचे हैं बेचने वाले
अल्मोड़ा। इन दिनों बकरीद के लिए आसपास के गांवों से बकरे लेकर अल्मोड़ा पहुंचे हैं। कोसी निवासी नारायण सिंह और सुयड़ा गांव के रमेश बिष्ट ने बताया कि बेचने के लिए आठ बकरे लाए थे। यह सभी बिक चुके हैं।
बैठक में दिए बकरीद पर शांति व्यवस्था के निर्देश
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बकरीद पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मुस्लिम समुदाय और व्यापारियों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष एमएम जोशी ने सभी से ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बताया कि शांति व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सभी को भाईचारे का परिचय देकर पुलिस का सहयोग करना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, दिनेश घुघत्याल, वीर बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, मदन मेहरा, मो. इस्लाम, अकरम, हाशिम, गुलाम नबी आदि मौजूद रहे।