फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shoped opening time 2 o'clock

दो बजते ही बाजारों में पसरा सन्नाटा, जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shoped opening time 2 o'clock
शुक्रवार को दो बजे से पूर्व अल्मोड़ा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : ALMORA
दोपहर दो बजे बाद नगर की दुकानों के शटर गिर गए। लगातार होती बारिश के चलते सब्जी व्यवसायी भी दुकानें बंद कर घरों को चले गए। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर खुले रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में जरूरी चीजों को छोड़कर अन्य चीजों की दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहीं। नगर के धरानौला, जौहरी, थाना, पल्टन, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना, कचहरी समेत अन्य बाजारों में दोपहर दो बजे बाद व्यापारियों ने खुद ही दुकानों के शटर गिरा दिए। दो बजे बाद भी नगर में कुछ स्थानों पर सब्जी की दुकानें खुली थी लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते सब्जी व्यवसायियों ने भी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बाद बाजारों में सन्नाटा रहा। दो बजे से पूर्व बाजारों में राशन, सब्जी, दूध, रेडीमेड कपड़े, बर्तन समेत अन्य दुकानों में ग्राहकों की कतार रही। अधिकतर लोग सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में भीड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। कई लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखे। जबकि कुछ लोगों ने मास्क लटका रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed